गुजरात में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबीं तीन सगी बहनें, एक साथ उठी तीन अर्थियां
Picture Ai Label गुजरात में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबीं तीन सगी बहनें, एक साथ उठी तीन अर्थियां आणंद (गुजरात): गुजरात के आणंद जिले की खंभात तहसील के शकरपुर गांव में रविवार शाम एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया। तालाब में डूबने से एक ही परिवार की तीन सगी बहनों की मौत हो गई। तीनों बहनें तालाब के किनारे कागज की नाव बनाकर पानी में तैरा रही थीं। इसी दौरान एक बच्ची का अचानक पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में जा गिरी। बहन को डूबता देखकर दूसरी बहन उसे बचाने के लिए पानी में उतर गई। जब वह भी डूबने लगी तो तीसरी बहन ने भी दोनों को बचाने की कोशिश की। देखते ही देखते तीनों बहनें तालाब के गहरे पानी में समा गईं। हादसे के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई और पूरे गांव में मातम छा गया। 😭🙏 एक बच्ची का अचानक पैर फिसला जानकारी के अनुसार, शकरपुर गांव के मोसम फलिया निवासी अश्विन बारैया की बेटियां रिया (13), आशा (11) और रीना (9) रविवार देर शाम घर से निकली थीं। बताया गया कि तीनों बहनें शौच के लिए घर से निकली थीं। तालाब के पास पहुंचने के बाद तीनों बच्चियां वहां बैठकर कागज की छोटी-छोटी नावें बनाने लगीं। इ...